Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद

अमेरिकी प्रशासन को उम्मीद है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच बहुत जल्द ही मुलाकात होगी

16 May 2025

अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद

अमेरिकी प्रशासन को उम्मीद है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच बहुत जल्द ही मुलाकात होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति के उप सहायक और आतंकवाद निरोध के वरिष्ठ निदेशक सेबेस्टियन गोर्का का ऐसा मानना है। उन्होंने कहा कि सौदे और समझौते तो होते ही रहते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन के मिलने का सही समय आ गया है। उन्होंने पॉलिटिको अखबार के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन में यह घोषणा की।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने इस अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन की रिपोर्ट में यह जानकारी दी। खबर में यह भी कहा गया कि सेबेस्टियन गोर्का ने इस संबंध में पूछे गए अन्य सवालों का जवाब गोलमोल दिया। गोर्का ने कहा कि उन्हें सवालों में कोई उलझा नहीं सकता। उनसे एक सवाल पूछा गया कि क्या ट्रंप ने इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन वार्ता में भाग लेने की योजना बनाई है? व्हाइट हाउस के इस अधिकारी ने सपाट जवाब दिया-नहीं।

गोर्का ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि इसमें शामिल सभी पक्षों की ओर से कोई अड़ियल रवैया न हो। लेकिन आप निश्चिंत हो सकते हैं कि जब समझौते पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी तो राष्ट्रपति ट्रंप जरूर मौजूद होंगे। क्रीमिया और अन्य क्षेत्रों पर रूस की संप्रभुता की अंतरराष्ट्रीय मान्यता पर संभावित चर्चा के बारे में उन्होंने कहा कि इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। हालांकि रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने गुरुवार को को कहा कि आने वाले दिनों में पुतिन-ट्रंप की मुलाकात की कोई योजना नहीं है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
अमेरिकी प्रशासन को उम्मीद है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच बहुत जल्द ही मुलाकात होगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News